ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरबिन पानी के बिलबिलाए कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदे

बिन पानी के बिलबिलाए कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदे

बिन पानी के बिलबिलाए कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदे

बिन पानी के बिलबिलाए कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदे
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरTue, 01 Sep 2020 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका क्षेत्र में स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में पिछले चार दिन से लोगों को पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। गुस्साए लोगों ने मंगलवार को हाथों में पानी की बर्तन लेकर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर के हीरापुर कॉलोनी में स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में लगभग चार सौ आवास बने हुए हैं। चार मंजिला इमारत में रहने वाले लोगों को पिछले चार दिन से पानी नहीं मिला है। लोगों ने बताया कि नलकूप की मोटर खराब हो जाने के कारण उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को फोन पर स्थिति से अवगत कराया गया है। इसके बाद भी पानी नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सुधा, विमलेश माहेश्वरी, शकुंतला, शीला, रुखसार, रानी, पूजा, आबिद आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें