Bulandsehar News: ओवर हैड टैंक के प्रस्तावित निर्माण स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
Bulandsehar News: ओवर हैड टैंक के प्रस्तावित निर्माण स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण ओवर हैड टैंक के प्रस्तावित निर्माण स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण ओवर हैड टैंक के प्र

Bulandsehar News: शहर के तीन प्रमुख क्षेत्रों के निवासियों को जल्द ही शुद्ध और सुचारू पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलने जा रहा है। अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत नगर पालिका बुलंदशहर की पेयजल पुनर्गठन योजना जोन-2 का काम जल्द शुरू होगा। सोमवार को डीएम ने आवास विकास प्रथम में महिला थाना के समीप प्रस्तावित निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार कार्य कराया जाएगा। सोमवार को डीएम कुमार हर्ष ने प्रस्तावित निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कहा कि जोन-2 का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। शासन से जिन बिंदुओं पर कार्य करने के निर्देश हैं पहले उसकी पूरी तरह से तैयारी कर ली जाए।
निरीक्षण के दौरान डीएम को जल निगम नगरीय के अधिकारियों ने बताया कि आवास विकास प्रथम में महिला थाना के पास 2300 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक और पंप हाउस का निर्माण कराया जाएगा। योजना के लिए 1988.42 लाख की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है और सभी कागजी प्रक्रियाएं पूर्ण हो चुकी हैं। अतिशीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। इस पेयजल योजना के शुरू होने से शांति निकेतन, आवास विकास प्रथम और देवीपुरा क्षेत्र के हजारों लोगों को पीने के पानी की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार, जल निगम के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


