Bulandsehar News: अवैध टेक्सी स्टैंड को हटाने की मांग
हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Bulandsehar News: पहासू के मोहल्ला काजीखेल में निवासियों ने अवैध टैक्सी स्टैंड हटाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संकरी सड़कों के कारण पशु व्यापारी लदे पशुओं को ले जाते हैं, जिससे बच्चों के चोटिल होने का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की गई है।

Bulandsehar News: पहासू में मोहल्ला काज़ीखेल में लोगों ने मोहल्ले में अवैध टेक्सी स्टैंड हटाने की मांग की है। लोगों का कहना गए कि मोहल्ले में संकरी सड़क से पशु व्यापारी क्रूरता से लदे पशुओं को ले जाते हैं सड़क तंग होने के कारण यहां पर कई बार बच्चे चोटिल भी हो चुके है । हिन्दू बस्ती में गुज़रने वाले वाहनों से आये दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है


