रैनेसा स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Bulandsehar News - नगर के रैनेसा स्कूल में सीबीएसई परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित करने के लिए समारोह आयोजित किया गया। अदिति सिंह को एक लाख रुपये का चेक और अन्य पुरस्कार दिया गया। जानवी सिंह और अरात्रिका को भी क्रमशः 65 हजार और 55 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। सभी को प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिए गए।

नगर के रैनेसा स्कूल में सीबीएसई परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को नगद राशि व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावी गदगद हो उठे। प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि सम्मान समारोह में कक्षा 12वीं की जिले में प्रथम स्थान पाने वाली मेधावी छात्रा अदिति सिंह को एक लाख रुपये का चेक व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह दूसरे मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा जानवी सिंह 65 हजार रुपये का चेक, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अरात्रिका को 55 हजार का चेक प्रदान किया गया।
सभी छात्राओं को उनके माता-पिता के साथ प्रशस्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। मेधावियों को विद्यालय के मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक, प्रधानाचार्य अशोक माथुर व उप प्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल ने सम्मानित किया। डॉ. अभिराग शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को इसी प्रकार जीवन में ऊंचाइयों को छूते रहने की सीख देते हुए अन्य छात्रों को भी प्रोत्साहित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


