सैदपुरवासियों ने बाढ़ ग्रस्त पंजाब को खाद्य सामग्री भेजी

सैदपुरवासियों ने बाढ़ ग्रस्त पंजाब को खाद्य सामग्री भेजी

संक्षेप:

Bulandsehar News - पंजाब में आई भारी बाढ़ के बाद बीबीनगर के गांव सैदपुर से राहत सामग्री की ट्रैक्टर ट्रॉली रवाना की गई। इसमें 200 पैकेट खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग का सामान शामिल है। ग्रामीणों ने मिलकर चीनी, दाल, चावल,...

Sep 16, 2025 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

बीबीनगर। पंजाब में आई भारी बाढ़ व तबाही के बाद वहां के नागरिकों को राहत सामग्री लेकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली सैदपुर से मंगलवार को रवाना की गई। ट्रॉली में खाद्यय सामग्री के 200 पैकेट के अलावा दैनिक उपयोग के सामान उपलब्ध कराए गए। बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर के ग्रामीणों ने पंजाब की आर्थिक स्थिति में अपनी साझेदारी शामिल करते हुए मंगलवार को राहत सामग्री के करीब 200 पैकेट बनाए गए, जिसमें चीनी, दाल, चावल, मसाले, पेस्ट, तैल, रिफाइंड, कपड़े व पानी की बोतलें आदि समान ग्रामीणों के सहयोग से एकत्र किए गए हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली को सैदपुर के सुप्रसिद्ध धाम दादी के थान से रवाना किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर सोनू सिरोही, उपेंद्र सिरोही, सुभाष सिरोही, बब्लू सिरोही, नरेंद्र शर्मा व निजामुद्दीन आदि मौजूद रहे।