धूप से खिले चेहरे, ठंड से मिली राहत, तापमान 10 डिग्री
Bulandsehar News - धूप से खिले चेहरे, ठंड से मिली राहत, तापमान 10 डिग्रीधूप से खिले चेहरे, ठंड से मिली राहत, तापमान 10 डिग्रीधूप से खिले चेहरे, ठंड से मिली राहत, तापमान
पिछले दो दिनों से कोहरे की सफेद चादर में लिपटे जनपद को गुरुवार को राहत मिली। सुबह से ही आसमान साफ रहा और सूर्यदेव के दर्शन होते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप के तेवर तीखे हुए और ठंड का असर कम होने लगा। मौसम साफ होते ही बाजारों में भी रौनक लौट आई और सड़कों पर आवागमन बढ़ गया। हालांकि सुबह-शाम ठंड लोगों को ठंड का अहसास हुआ। मौसम रोजाना करवट बदल रहा है। कभी घना कोहरा तो कभी तेज ठंड लोगों को परेशान कर रही है। गुरुवार की सुबह बीते दिनों के मुकाबले काफी सुखद रही।
चटक धूप निकलते ही लोग घरों से बाहर निकले। दोपहर होते-होते धूप का असर तेज हो गया। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम साफ होने पर यातायात के साथ बाजारों में आवागमन बढ़ा रहा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप खिलने से सबसे ज्यादा राहत उन दिहाड़ी मजदूरों और राहगीरों को मिली, जो पिछले दो दिनों से ठिठुरने को मजबूर थे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार दो दिन बाद अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंचेगा। जबकि न्यूनतम तापमान इसी स्तर पर बना रहेगा। ------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



