ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरअमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु, बैंक से करें आवेदन

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु, बैंक से करें आवेदन

हिंदुओं के पवित्र धार्मिक स्थल अमरनाथ गुफा के लिए वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए एक अप्रैल से रजिस्ट्रेशन से शुरू हो गए...

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु, बैंक से करें आवेदन
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरFri, 02 Apr 2021 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। संवाददाता

हिंदुओं के पवित्र धार्मिक स्थल अमरनाथ गुफा के लिए वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए एक अप्रैल से रजिस्ट्रेशन से शुरू हो गए हैं। अमरनाथ यात्रा 56 दिनों तक चलती है। श्रद्धालु बालटाल मार्ग से होकर अमरनाथ गुफा तक जाएंगे और बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। यात्रा 28 जून से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगी।

एक अधिकारी ने बताया कि यात्रा क दौरान सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल लागू रहेंगे और इस दौरान सरकार की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया जाएगा। यात्रा के लिए पंजाब नेशनल बैंक में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकारों या केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों की ओर से अधिकृत डॉक्टरों या चिकित्सा संस्थानों द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ही रजिस्टर्ड बैंक शाखाओं में स्वीकृत होंगे।

इस साल की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के रजिस्ट्रेशन के लिए 15 मार्च के बाद जारी किए गए प्रमाणपत्र ही वैध माने जाएंगे। उन्होंने बताया कि 13 साल से कम या 75 साल से अधिक आयु के लोग और छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं को इस साल की यात्रा के लिए कोविड-19 मानदंडों के अनुसार पंजीकृत नहीं किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें