विधायक ने मरीजों को दिलाई आर्थिक मदद, 16 लोगों को मिला लाभ

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 16 मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 26 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस सहायता से मरीजों को महंगे इलाज में राहत मिली है। विधायक ने बताया कि आगे भी जरूरतमंद मरीजों को सहायता दिलाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

विधायक ने मरीजों को दिलाई आर्थिक मदद, 16 लोगों को मिला लाभ

क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से 16 मरीजों को लगभग 26 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई है। इस सहायता से मरीजों को महंगे इलाज में काफी राहत मिली है और उनके परिजनों को भी आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है। विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि क्षेत्र के ऐसे कई मरीज हैं जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो पाता। ऐसे में मुख्यमंत्री राहत कोष उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आता है।

उन्होंने कहा कि जिन मरीजों के आवेदन प्राप्त हुए, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासन को भेजा गया, जिसके बाद उन्हें स्वीकृति मिली। भविष्य में भी पात्र मरीजों के आवेदन कराकर उन्हें राहत कोष से सहायता दिलाने का कार्य जारी रहेगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।