
क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दमगम
संक्षेप: Bulandsehar News - फोटो---162 की सीरीज क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों दिखाया दमगमक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों दिखाया दमगमक्षेत्रीय कबड्डी
स्थानीय कुबेर इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न विद्यालयों में जनता इंटर कॉलेज दानपुर, भागीरथी इंटर कॉलेज रामघाट, श्री कृष्णा जाजू कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर, श्री बुद्ध सेन प्रेमचंद इंटर कॉलेज बहलोलपुर, एस ए एम इंटर कॉलेज शेखपुर चौडेरा, अवंतीबाई लोधी घुसरानागैल एवं कुबेर इंटर कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी माया यादव ने बताया कि पहला मुकाबला बहलोलपुर और घुसराना गैल के बीच हुआ। इसमें बहलोलपूर जीत हासिल की। दूसरा मैच कुबेर इंटर कॉलेज ने जीता।

जूनियर वर्ग में पहला मैच रामघाट ने जीता। दूसरा घुसराना गेल ने मैच अपने नाम किया। तीसरा मैच बहलोलपुर ने जीता। बालिका वर्ग में श्री कृष्णा जाजू और घुसराना गैल के बीच मैच हुआ। जिसमें जाजू की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा मैच कुबेर इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर के बीच हुआ, जिसमें कुबेर इंटर कॉलेज ने मैच अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला कुबेर इंटर कॉलेज और कृष्णा जाजू के बीच हुआ। इस दौरान रवि दुबे, राजकुमार, प्रवीण राघव प्रमोद कुमार, कौशल कुमार, अवनीश सिंह, वीर सिंह, मानवेंद्र सिंह, मोहिनी आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




