Bulandsehar News: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी

Bulandsehar News: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी

Bulandsehar News: भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को नगर व देहात क्षेत्र में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को जीवनभर उनकी रक्षा का वचन देते हुए मनपसंद उपहार भेंट किए। पर्व पर ​सुबह से ही घरों में त्योहार की चमक देखने को मिली। बहनों ने रोली, अक्षत और मिठाइयों से पूजा की थाल सजाई। विधि-विधान से भाइयों का तिलक कर उनकी आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधी। कई स्थानों पर बहनें भाइयों के घर पहुंचीं, तो कहीं भाई अपनी बहनों से मिलने पहुंचे।

सुबह से शुरू हुआ राखी बांधने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। पर्व को लेकर नगर के मुख्य बाजारों में खासी चहल-पहल देखने को मिली। सुभाष रोड, कबाड़ी बाजार और जेवर रोड स्थित मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने जमकर घेवर और अन्य मिठाइयों की खरीदारी की। वहीं परिवहन व्यवस्था पर भी भारी दबाव देखने को मिला। खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। बसों और ट्रेनों में जगह पाने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं सड़कों पर वाहनों की अधिकता के कारण कई प्रमुख मार्गों पर रह-रहकर जाम की स्थिति बनी रही। जिसे सुचारू कराने में पुलिस प्रशासन जुटा रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी