ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरशाम को तेज हवाओं के साथ बारिश

शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश

पश्चिमी विक्षोभ का जिले पर भी असर दिखा रहा है। जिसके चलते आसमान में कभी बादल छा रहे हैं और धूप भी खिल रही...

शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरTue, 15 Jun 2021 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। संवाददाता

पश्चिमी विक्षोभ का जिले पर भी असर दिखा रहा है। जिसके चलते आसमान में कभी बादल छा रहे हैं और धूप भी खिल रही है। जबकि मंगलवार देर शाम तेज हवा चलीं और आसमान में बादल छा गए। चमक-गरज के साथ बूंदाबांदी होने लगी। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले तीन दिनों तक इसी तरह खंड वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।

मंगलवार को दिनभर आसमान साफ रहा। सुबह सूर्यदेव के दर्शन होने से धूप भी खिली। हालांकि दोपहर बाद से ही आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ होने लगी। शाम के समय पड़ोसी जिलों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जिले पर भी प्रभावी होने लगा। आसमान में घटाएं छाने से कम दबाव का क्षेत्र बनने लगा। तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। बादलों की उमड़-धुमड़ शुरू हो गई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि मंगलवार को भी आसपास के जिलों पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हुई। जिसका असर जिले पर भी पड़ा और मौसम का मिजाज बदल गया। चमक-गरज के साथ बूंदाबांदी हुई। हालांकि अभी तीन दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हवा की गति भी बढ़ने के आसार रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें