Bulandsehar News: बिना पंजीकरण चल रहा गेस्ट हाउस सील
Bulandsehar News: 4बिना पंजीकरण चल रहा गेस्ट सीलबिना पंजीकरण चल रहा गेस्ट सीलबिना पंजीकरण चल रहा गेस्ट सीलबिना पंजीकरण चल रहा गेस्ट सीलबिना पंजीकरण चल रहा गेस्ट सीलबिना

Bulandsehar News: नगर में नियमों को ताक पर रखकर बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे गेस्ट हाउस के खिलाफ रविवार को प्रशासन ने छापेमारी की कार्रवाई की। प्रशासन की अचानक हुई कार्रवाई से गेस्ट हाउस संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर गेस्ट हाउस से संबंधित दस्तावेजों, पंजीकरण और संचालन की अनुमति से जुड़े अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान आवश्यक पंजीकरण नहीं मिलने पर प्रशासन ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया। रविवार को नायब तहसीलदार अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम बुगरासी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही गेस्ट हाउस संचालक और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
अधिकारियों ने गेस्ट हाउस के संचालन से संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू की। टीम ने पंजीकरण प्रमाण पत्र समेत अन्य आवश्यक अभिलेखों की जानकारी ली।जांच के दौरान गेस्ट हाउस का बिना पंजीकरण संचालन किए जाने की पुष्टि हुई। प्रशासनिक टीम ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस को सील कर दिया। अधिकारियों की कार्रवाई के बाद आसपास के अन्य गेस्ट हाउस संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति रही। नायब तहसीलदार अखिलेश यादव ने बताया कि बुगरासी रोड स्थित गेस्ट हाउस के दस्तावेजों की जांच की गई थी। जांच में गेस्ट हाउस का बिना आवश्यक पंजीकरण संचालन पाया गया, जिसके चलते उसे सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में बिना पंजीकरण या आवश्यक अनुमति के संचालित होने वाले गेस्ट हाउस और अन्य प्रतिष्ठानों की जांच आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

