ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरभाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त : सुरेन्द्र नागर

भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त : सुरेन्द्र नागर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर ने कहा कि देश में अराजकता का माहौल है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान...

भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त : सुरेन्द्र नागर
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरFri, 21 Sep 2018 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर ने कहा कि देश में अराजकता का माहौल है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है।

शुक्रवार को सपा की साइकिल यात्रा के दौरान एक फार्म हाउस में आयाजित सभा को सांसद सुरेन्द्र नागर संबोधित कर रहे थे। सांसद सुरेन्द्र नागर ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार को जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में उखाड़ देगी। जनता को चुनाव का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में योगी सरकार अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। विकास कार्य कुछ नहीं हो रहे। अखिलेश सरकार के कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष हामिद अली ने कहा कि साइकिल यात्रा से सपा परिवर्तन का संदेश दे रही है। आगे देश और प्रदेश में सपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी। संचालन जिला महासचिव बादल यादव ने किया। सभा के उपरांत साइकिल यात्रा कालाआम चौराहा पहुंची। यात्रा का नेतृत्व सांसद सुरेन्द्र नागर कर रहे थे। कालाआम से यात्रा सिकंदराबाद के लिए प्रस्थान कर गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष हामिद अली, बादल यादव, अभिषेक यादव, चंद्रशेखर चौधरी, संदीप यादव, हाजी अख्तर, हरीश लोधी, नंद किशोर वाल्मीकि, जुगेन्द्र यादव, नरेन्द्र कुमार, रविन्द्र लोधी, डा.ज्ञान सिंह, शकील प्रधान, अजय विद्यार्थी, माजिद गाजी, ब्रजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें