डाकघर मर्ज करने के विरोध में फूटा गुस्सा, लोगों ने जमकर किया प्रदर्शन
Bulandsehar News - फोटो-5 डाकघर मर्ज करने के विरोध में फूटा गुस्सा, लोगों ने जमकर किया प्रदर्शन डाकघर मर्ज करने के विरोध में फूटा गुस्सा, लोगों ने जमकर किया प्रदर्शन डाक

पन्नी नगर शुगर मिल स्थित उप डाकघर को मर्ज (विलय) और शिफ्ट किए जाने के निर्देश के बाद क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट गया। विभाग द्वारा डाकघर को बंद करते हुए एग्रीकल्चर डाकघर में मर्ज करने की तैयारी की खबर मिलते ही लोग जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि यदि डाकघर यहां से हटाया गया तो वे अपने सभी खाते बंद करवा लेंगे। डाक अधीक्षक के मुताबिक शुगर मिल की शाखा को एग्रीकल्चर में मर्ज किया जाना है, जबकि जहांगीराबाद मंडी स्थित डाकघर को आहार में शिफ्ट करने के निर्देश हैं। शुक्रवार को जैसे ही डाक विभाग की टीम शुगर मिल स्थित कार्यालय को शिफ्ट करने की कार्रवाई के लिए पहुंची, स्थानीय सभासद सुभाष सिंह भाटी के नेतृत्व में मोहल्लेवासियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
लोगों का कहना है कि जिले में डाकघर को मर्ज करने का फरमान जारी किया गया है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अब दूर जाकर पेंशन और जमा पूंजी की निकासी करने में परेशानी होगी। इस दौरान लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही नोटिस चस्पा करने के साथ खाता बंद करने की मांग की। सभासद ने कहा कि डाकघर मर्ज होने की स्थिति में सबसे ज्यादा परेशानी उन वरिष्ठ नागरिकों को होगी जो अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए यहां आते हैं। कोट- जिले में शुगर मिल डाकघर को एग्रीकल्चर में मर्ज करने और जहांगीराबाद मंडी को शिफ्ट करने के निर्देश हैं। इसी को लेकर प्रक्रिया चल रही है। ज्ञापन दिया जा रहा है। जिसे उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है। -जीएल शर्मा, डाक अधीक्षक

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




