करंट लगने से झुलसे लाइनमैन के परिजनों का धरना प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - करंट लगने से झुलसे लाइनमैन के परिजनों का धरना प्रदर्शन

करंट लगने से झुलसे लाइनमैन के परिजनों का धरना प्रदर्शन

हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसे गांव इसेपुर निवासी संविदाकर्मी लाइनमैन रविंद्र के परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। धरने में भाकियू टिकैत और भाकियू मंधार के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए एसडीओ यशपाल सिंह का घेराव कर धूप में करीब 1 घंटे बैठाकर रखा। इस दौरान बिजलीघर पहुंचते ही ग्रामीणों ने दो फीडर की आपूर्ति बंद कराई। घायल रविंद्र की पत्नी ने बिजलीघर पर लेटकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की मांग थी कि करंट लगने से झुलसे रविंद्र के परिवार को 50 लाख का मुआवजा, परिवार में सरकारी नौकरी व इलाज का पूरा खर्चा विभाग उठाएं।

मांग थी जिन कर्मियों की लापरवाही के चलते रविंद्र को करंट लगा उनके खिलाफ कार्रवाई हो। ग्रामीणों ने एसडीओ यशपाल सिंह को मांग पत्र भी दिया। वही, एसडीओ यशपाल सिंह ने बताया कि रविंद्र के परिजनों ने मांग पत्र दिया है। मांग पत्र उच्च अधिकारियों को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के हादसे में विभाग द्वारा पीड़ित को 10 लाख का मुआवजा व परिवार में नौकरी देने का प्रावधान है। उधर, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे रविंद्र का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां वह जिंदगी के लिए मौत से लड़ाई लड़ रहा है। परिजनों के अनुसार रविंद्र की रीढ की हड्डी टूट गई है। करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।