Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsProperty Registration Made Easier During Festivals Government Extends Office Hours
त्यौहारों की छुट्टियों में भी खुलेंगे रजिस्ट्री कार्यालय

त्यौहारों की छुट्टियों में भी खुलेंगे रजिस्ट्री कार्यालय

संक्षेप:

Bulandsehar News - -शाम पांच बजे तक उपलब्ध होंगे स्लाट, छह बजे तक अब कराई जा सकेगी सम्पति की रजिस्ट्री-शाम पांच बजे तक उपलब्ध होंगे स्लाट, छह बजे तक अब कराई जा सकेगी सम्

Thu, 16 Oct 2025 10:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

जिले के लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। अब उनको त्यौहारों पर छुट्टियों के दिनों में भी अपने मकान, दुकान या अन्य किसी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने के लिए निबंधन कार्यालयों में ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब छुट्टियों के दिनों में भी आसानी से प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री हो सकेंगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने एक घंटे का समय भी बढा दिया है, यानि अब निबंधन कार्यालय छह बजे तक खुलेंगे। जिले के सभी उप-निबंधन कार्यालय छुट्टियों के दिनों छह बजे तक रजिस्ट्री का कार्य करेंगे। अब शाम चार बजे के बजाय पांच बजे तक का स्लाट बुक किया जा सकेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यालयों को शाम छह बजे तक रजिस्ट्री का कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के आदेश के बाद जिले में एआइजी स्टांप संत कुमार रावत ने तत्काल प्रभाव से इस आदेश को लागू करने के निर्देश दिए हैं। एआइजी स्टांप संत कुमार रावत ने हिन्दुस्तान से बातचीत में बताया कि वर्ष 2025-26 के वित्तीय वर्ष में दिपावली पर्व को लेकर इस माह अधिक संख्या में अचल संपत्तियों का पंजीकरण कराया जाना संभावित है। इस माह त्योहारों के सार्वजनिक अवकाश होने से उपलब्ध कार्य दिवस कम होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। अवकाश के दिन व रविवार को भी उप-निबंधक कार्यालय खुले रहेंगे। कोट--- शासनस्तर से जिले के सभी निबंधन कार्यालयों का एक घंटे का समय और बढाया गया है। शासन के आदेश का तत्काल प्रभाव से अनुपालन कराने के निर्देश सभी उप-निबंधन कार्यालयों को दिए गए हैं। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। -संत कुमार रावत, एआइजी स्टांप