डिजिटल मूल्यांकन से सुधरेगी पढ़ाई की गुणवत्ता: डा.एसपी ओझा
Bulandsehar News - सेन्ट आरजे पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में वक्ताओं ने आधुनिक शिक्षा पद्धति, विज्ञान, तकनीक, और गणित के महत्व पर चर्चा की। प्रधानाचार्य डा. एसपी ओझा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अन्य प्रधानाचार्यों ने भी शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।

नगर के खुर्जा रोड स्थित सेन्ट आरजे पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स के तत्वावधान में प्रधानाचार्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सौरभ पचौरी एवं उपस्थित प्रधानाचार्यों ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने आधुनिक शिक्षा पद्धति और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। समारोह को संबोधित करते हुए सेन्ट आरजे पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डा. एसपी ओझा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण तैयार होता है। संतोष इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेन्द्र सिंह ने विद्यालयी शिक्षा में विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पद्धति छात्रों को कलात्मक और नवाचारी बनाती है।
जेपी विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन को समय की मांग बताया। प्रधानाचार्या विभा शर्मा, दिलीप सिंह, कमल कुमार और भूषण त्यागी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यालय में अपार आईडी के महत्व, सीबीएसई स्कूलों की व्यावहारिक कठिनाइयों, आर्थिक प्रबंधन तथा स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे गंभीर विषयों पर मंथन किया। इस अवसर पर को-ओर्डिनेटर अर्पित अग्रवाल, रेखा शर्मा व डॉ. इकबाल खान सहित अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


