Bulandsehar News: दो घंटे बाधित रहेगी बिजली, मशीनों की होगी जांच व मरम्मत
Bulandsehar News: 220 केवी विद्युत उपकेंद्र जौखाबाद पर शुक्रवार को मशीनों की जांच एवं मरम्मत कार्य होने के कारण सिकंदराबाद में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि यह कार्य सुबह 6 से 8 बजे तक चलेगा, और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Bulandsehar News: 220 केवी विद्युत उपकेंद्र जौखाबाद पर मशीनों की जांच एवं आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को सिकंदराबाद में दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पावर कारपोरेशन के एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर को सुबह 6से 8बजे तक उपकेंद्र की मशीनों का मीटर टेस्ट टीम द्वारा निरीक्षण एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान जौखाबाद उपकेंद्र से पोषित सिकंदराबाद के सभी उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। लिहाजा पूरे सिकंदराबाद क्षेत्र में करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।एसडीओ
ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की कि वह बिजली आपूर्ति बंद होने से पहले अपने आवश्यक दैनिक कार्य निपटा लें। साथ ही विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के दौरान सहयोग एवं धैर्य बनाए रखें। उन्होंने बताया कि मशीनों की जांच और मरम्मत का कार्य आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए किया जा रहा है।

