ओवरलोड ट्रांसफार्मर बना मुसीबत, अंधेरे में गांव गैंदपुर शेखपुर
ओवरलोड ट्रांसफार्मर बना मुसीबत, अंधेरे में गांव गैंदपुर शेखपुरओवरलोड ट्रांसफार्मर बना मुसीबत, अंधेरे में गांव गैंदपुर शेखपुरओवरलोड ट्रांसफार्मर बना म

तहसील क्षेत्र के गांव गैंदपुर शेखपुर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि गांव को चंदेरू फीडर और बिलसुरी बिजली घर से विद्युत सप्लाई दी जाती है, लेकिन खड़ंजे वाले रास्ते पर लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर लंबे समय से ओवरलोड चल रहा है। अधिक कनेक्शन होने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक रहा है, जिससे पिछले करीब एक माह से गांव की बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली न होने से हालात बेहद खराब हो गए हैं। दिन-रात उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का सबसे ज्यादा बुरा हाल है।लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों की शिकायतें
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। आरोप है कि विभागीय अधिकारी शिकायत सुनने को तैयार नहीं हैं और न ही ट्रांसफार्मर बदलने की दिशा में कोई कार्रवाई की जा रही है।ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि मौजूदा 25 केवी ट्रांसफार्मर को तत्काल हटाकर कनेक्शन और लोड के हिसाब से कम से कम 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि गांव को सुचारु बिजली आपूर्ति मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे。
बिजली विभाग की प्रतिक्रिया
एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। टीम भेज कर मामले को दिखवाया जाएगा। ग्रामीणों की समस्या का समाधान शीघ्र कराया जाएगा।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


