बिजली चोरों पर कसेगा शिकंजा, चलेगा विशेष चेकिंग अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

बुलंदशहर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच, पॉवर कारपोरेशन ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया है। प्रबंध निदेशक डॉ आशीष कुमार गोयल के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर में 30-40 प्रतिशत लाइन लॉस की समस्या का समाधान करने पर जोर दिया जा रहा है।

बिजली चोरों पर कसेगा शिकंजा, चलेगा विशेष चेकिंग अभियान

बुलंदशहर। जिले में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू के बीच आम जनता को राहत देने के लिए पॉवर कारपोरेशन ने कमर कस ली है। पश्चिमांचल प्रबंध निदेशक ने भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए रात में पैट्रोलिंग बढ़ाने और फाल्ट को तुरंत सुधारने पर विशेष जोर दिया है। इसके अलावा बिजली चोरी रोकने के साथ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा है।

बिजली चोरों पर कसेगा शिकंजा, चलेगा विशेष चेकिंग अभियान

गर्मी के मौसम में ओवरलोडिंग की समस्या से निपटने के लिए बिजली चोरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। प्रबंध निदेशक डॉ आशीष कुमार गोयल के निर्देश पर जिले भर में जल्द ही एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कटिया डालने वालों और बाईपास कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन इलाकों को चिन्हित कर लिया है। जहां बिजली की चोरी सबसे ज्यादा है। इन हाई लॉस फीडरों पर अब विजिलेंस टीमों के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी। विभाग का मुख्य फोकस उन क्षेत्रों पर है जहां चेकिंग टीम को अक्सर स्थानीय विरोध का सामना करना पड़ता है।

बुलंदशहर शहर में 30-40 फीसदी लाइन लॉस

विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती शहर का बढ़ता लाइन लॉस है। आंकड़ों के मुताबिक, बुलंदशहर में वर्तमान में 30-40 प्रतिशत तक लाइन लॉस हो रहा है। इस लाइन लॉस के चलते सिस्टम पर लोड बढ़ता है और राजस्व की हानि हो रही है। इसी लाइन लॉस को कम करने और आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए अब अफसरों ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी

कोट-

निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। हाईलॉस फीडर क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

-डॉ आशीष कुमार गोयल, प्रबंध निदेशक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बुलंदशहर में बिजली चोरी के खिलाफ कौन सा अभियान चलाया जाएगा?
बुलंदशहर में बिजली चोरी के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।