बिजली की हेल्प डेस्क का सदर विधायक ने किया शुभारंभ
Bulandsehar News - बिजली की हेल्प डेस्क का सदर विधायक ने किया शुभारंभ बिजली की हेल्प डेस्क का सदर विधायक ने किया शुभारंभ बिजली की हेल्प डेस्क का सदर विधायक ने किया शुभा
पॉवर कॉरपोरेशन की ओर से शहर डिविजन के तीन बिजलीघरों में हेल्प डेस्क की शुरुआत शनिवार से हो गई है। हेल्प डेस्क पर बिल सही करने, फाल्ट, मीटर और नए कनेक्शन समेत सभी सुविधा मिलेंगी। इसके लिए हेल्पाइन नंबर जारी किए गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को अब बिजली से जुड़ी समस्या का तत्काल समाधान होगा। शनिवार को हाइडिल कॉलोनी स्थित हेल्प डेस्क का शुभारंभ सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने फीता काटकर किया। हेल्प डेस्क में नए कनेक्शन, मीटर, बिजली बिल, नई लाइन के लिए स्टीमेट बनवाने सहित तकनीकी आदि समस्याओं का समाधान होगा। अब उपभोक्ताओं को अपनी समस्या समाधान के लिए एक कार्यालय से दूसरे के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
समय से उपभोक्ताओं का निस्तारण नहीं होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। मुख्यालय के निर्देश पर अब उपभोक्ताओं की यह परेशानी दूर करने के लिए नगरीय डिविजन क्षेत्र में हाइडिल कालोनी स्थित बिजलीघर, सब्जी मंडी बिजलीघर और अंसारी रोड पर यह हेल्प डेस्क तैयार कराई गई हैं। चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि हेल्प डेस्क पर कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जो हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायत-समस्याओं को रजिस्टर में दर्ज करेंगे। फिर शिकायत को 1912 पोर्टल पर अपलोड करेंगे। जिस कार्यालय और पटल से संबंधित शिकायत होगी, उसके पास निस्तारण के लिए भेजी जाएगी। सिस्टम पर अपलोड होने के कारण अफसर या कर्मचारी तुरंत निस्तारण कराएंगे। आनलाइन मीनीटरिंग होने के कारण उन्हें निश्चित समय सीमा में शिकायत निस्तारित करनी होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




