त्योहारों पर निर्वाध मिलेगी बिजली आपूर्ति, दुरुस्त कर रहे व्यवस्था
Bulandsehar News - बुलंदशहर में त्यौहारों से पहले बिजली आपूर्ति को बेहतर करने के लिए पावर कॉरपोरेशन मेंटीनेंस कार्य कर रहा है। 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में स्विच यार्ड, पावर ट्रांसफार्मर, और विद्युत...

बुलंदशहर। त्यौहारों पर बिजली व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पावर कॉरपोरेशन की टीम मेंटीनेंस कार्य में जुट गई हैं। इसके लिए पश्चिमांचल की एमडी ईशा दुहन के निर्देश पर अनुरक्षण माह चलाया जा रहा है। जिसमें स्विच यार्ड, पावर ट्रांसफॉर्मर, वीसीबी, क्षमतावृद्धि, लाइनों का मेंटीनेंस किया जा रहा है। जिससे त्यौहारों पर निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। यह अभियान 15 अक्तूबर से 15 नवंबर चलाया जा रहा है। पश्चिमांचल की एमडी ने सप्लाई को बेहतर करने के लिए पहले ही मेंटीनेंस करने के निर्देश दिए हैं। जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सके। इसके लिए अनुरक्षण माह के तहत स्विच यार्ड, पावर ट्रांसफॉर्मर, वीसीबी, विद्युत लाइनों, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव मंटीनेंस, क्षमतावृद्धि और लाइनों व ट्रांसफॉर्मर मेंटीनेंस कार्य योजनाबद्ध व चरणबद्ध तरीके करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नामित अधिकारी भी चिन्हित किए गए हैं। बुलंदशहर समेत 14 जनपदों में अधिकारी नामित किए गए हैं। जिसमें अधिकारी अनुरक्षण कार्यों का निरीक्षण व मॉनिटरिंग करेंगे। डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव मंटीनेंस, प्रोटेक्शन सिस्टम, जर्जर तार, विद्युत पोल, जंपर इत्यादि, तकनीकी कमियों को दूर करेंगें। पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि अनुरक्षण कार्य चल रहा है। उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध आपूर्ति मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


