Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsPower Corporation Cracks Down on Electricity Theft 44 048 KW Seized 31 73 Lakh Revenue Determined
13 परिसर में पकड़ी बिजली चोरी, 31.73 लाख

13 परिसर में पकड़ी बिजली चोरी, 31.73 लाख

संक्षेप:

Bulandsehar News - बुलंदशहर, संवाददाता। पावर कॉरपोरेशन की टीम लाइन लॉस को कम करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही । अब गुरुवार को शहरी क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाय

Aug 15, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

पावर कॉरपोरेशन की टीम लाइन लॉस को कम करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही । अब गुरुवार को शहरी क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता सुशील कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जेई शिवम् पांडेय, बुलंदशहर व हापुड़ के प्रवर्तन दलके साथ गांव चावली तथा नीमखेड़ा में पहुंचे। अभियान में श्यौराज, विनोद, रहीसुद्दीन, चंद बाबू, अब्दुल हादी, महेंद्र सहित 13 लोगों के यहां 44.048 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। पकड़े गए लोड के सापेक्ष डिवीजन कार्यालय ने 31.73 लाख रुपये का राजस्व निर्धारण किया। साथ ही बिजली चोरों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें