फीडरों की टैगिंग से रुकेगी बिजली चोरी, एमडी ने दिए निर्देश
Bulandsehar News - पावर कॉरपोरेशन ने जिले में सभी फीडरों की टैगिंग की है, लेकिन कई फीडरों की टैगिंग अधूरी है। प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने टैगिंग पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इससे उपभोक्ताओं का सही विवरण, बिजली की खपत और...

पावर कॉरपोरेशन की ओर से जिले में सभी फीडरों की टैगिंग की गई हैं, लेकिन कई फीडर ऐसे हैं, जिनकी टैगिंग पूरी नहीं है। इसको लेकर पश्चिमांल की प्रबंध निदेशक ने सभी फीडरों की टैगिंग पूरी करने के निर्देश दिए हैं। टैगिंग पूरी होने के बाद उपकेंद्र के डैशबोर्ड पर उपभोक्ताओं का पूरा विवरण आ जाएगा। साथ ही बिजली की खपत, ट्रांसफार्मरों पर लोड, समय से बिल आदि बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जिले में फीडरों की सही टैगिंग नहीं हो रही है। कई फीडर ऐसे हैं, जहां उपभोक्ताओं गलत टैगिंग हो रही है। अब पश्चिमांचल की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने टैगिंग पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को हापुड़ में हुई बैठक में बिजली वितरण प्रणाली सुदृढ़ करने, फीडर टैगिंग प्रणाली, अवैध बिजली कनेक्शन, विद्युत चोरी को तेजी से रोकने, उपभोक्ताओं को सही और समयबद्ध बिल उपलब्ध कराने, बिजनेस प्लान के सभी कार्य जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया। जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली की सुविधा मिल सकें। एमडी के निर्देश पर चीफ इंजीनियर ने भी टैगिंग करने के निर्देश दिए हैं। टैगिंग व्यवस्था उपभोक्ता से लेकर ट्रांसफार्मर तक रहेगी। इसमें उपभोक्ता का नाम, उसका घर, फीडर, ट्रांसफार्मर आदि की जानकारी होगी। उपभोक्ता कितनी बिजली का उपयोग कर रहा है और कितना बिल आ रहा है, इसका पता भी चल जाएगा। एक तौर से ट्रांसफार्मर से बिजली का उपभोग कर रहे उपभोक्ता पर विभाग की सीधी नजर रहेगी। साथ ही उपभोक्ता को फीडर के आधार पर जोड़ा जा सकेगा। जोड़ने से जांच में आसानी होगी। बिजली से जुड़ी समस्या होने पर उपभोक्ता को भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। टैगिंग के बाद इन उपभोक्ताओं का पूरा विवरण उपकेंद्र डैशबोर्ड पर आ जाएगा। इससे उपभोक्ता अपने बिल से जुड़ी हर तरह की जानकारी मोबाइल से ही ले सकेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




