ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरटीकाकरण ने पकड़ी गति, 14,519 को लगाई कोरोना वैक्सीन

टीकाकरण ने पकड़ी गति, 14,519 को लगाई कोरोना वैक्सीन

त्योहारों के बाद टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को 14,519 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। इनमें 4338 ने पहली और 10,181 लोगों को दूसरा...

टीकाकरण ने पकड़ी गति, 14,519 को लगाई कोरोना वैक्सीन
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 08 Nov 2021 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

त्योहारों के बाद टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को 14,519 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। इनमें 4338 ने पहली और 10,181 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया है। अब जिले में 22,22,662 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि त्योहारों में लोग टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे। सोमवार को 201 केंद्रों पर टीकाकरण कराया। जिन पर 53 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया। जिनमें से 14,519 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 45 साल से अधिक उम्र के 885 को पहली और 2730 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 साल से अधिक उम्र के 259 ने पहला और 896 को दूसरा टीका लगाया गया। 18 साल से अधिक उम्र के 3194 ने पहली और 6555 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।

22,22,662 लोगों को अब तक वैक्सीन लग चुकी है। इनमें से 16,29,135 लोगों ने पहली और 5,93,527 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें