Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsPollution Levels Decrease in District Air Quality Improves to Moderate
जनपद की हवा हुई साफ, खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

जनपद की हवा हुई साफ, खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

संक्षेप:

Bulandsehar News - जिले में प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एयर क्वालिटी इंडेक्स 162 पर पहुंच गया है। हवा में सुधार के कारण सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन कम हुई है, लेकिन सावधानी बरतना अभी भी जरूरी है।

Jan 05, 2026 06:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

जिले में लोगों को प्रदूषण से कुछ हद तक राहत मिली है। पिछले कई दिनों से जहरीली हवा का सामना कर रहे प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 162 पर पहुंच गया है, जो रविवार के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति में है। हालांकि हवा अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। हवा में प्रदूषण अभी भी बना हुआ है। रविवार की तुलना में सोमवार को प्रदूषण के स्तर में 76 अंकों की कमी दर्ज की गई। हवा की गति और बदलते मौसम के कारण वातावरण में घुले घातक पीएम 2.5 के कणों की मात्रा कम हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पहले शहर की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई थी, लेकिन अब यह सुधरकर मध्यम श्रेणी में आ गई है। इससे लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत और आंखों में जलन से कुछ हद तक निजात मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह नौ बजे के बाद खिली तेज धूप और हवा के चलने से आसमान में जमा स्मॉग की परत छंट गई। वातावरण साफ होने से विजिबिलिटी (दृश्यता) में भी सुधार हुआ है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर हवा की गति इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता में और सुधार की उम्मीद है। वहीं डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेन्द्र बंसल ने बताया कि हवा में सुधार से राहत मिली है, लेकिन अभी भी सावधानी जरूरी है। विशेषकर बुजुर्गों और दमा के मरीजों को सुबह-शाम ठंडी और दूषित हवा से बचें। -