Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsPollution Crisis in Bulandshahr Air Quality Index Remains in Red Zone
एक्यूआई में गिरावट, हवा अभी खराब, एक्यूआई 205 पर

एक्यूआई में गिरावट, हवा अभी खराब, एक्यूआई 205 पर

संक्षेप:

Bulandsehar News - -हवा की सेहत में नहीं हो रहा सुधार, सांस लेने में दिक्कत-हवा की सेहत में नहीं हो रहा सुधार, सांस लेने में दिक्कत-हवा की सेहत में नहीं हो रहा सुधार, सा

Dec 05, 2025 12:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

बुलंदशहर। जिले में प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है, लेकिन प्रदूषण के चलते लोगों की सांसे फूल रही हैं। पिछले एक महीने से प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। कुछ दिन गिरावट के बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स रेड जोन में बना हुआ है। गुरुवार को केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में एक्यूआई 205 पर दर्ज किया गया। हालांकि बीते दिन के मुकाबले गिरावट रही, लेकिन प्रदूषण का स्तर बरकरार बना हुआ है। जनपद के प्रदूषण में सुधार नहीं हो रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स रेड जोन में होने के कारण लोग चैन की सांस तक नहीं ले पा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सांस के मरीजों के साथ स्वस्थ लोगों का स्वास्थ भी प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर निर्माण कार्य के चलते धूल उड़ रही है। इसके साथ ही वाहनों के धुआं से कार्बन मोनोक्साइड के कण हवा को जहरीला कर रहे हैं। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। हालांकि एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट हो रही है, मगर 200 से कम नहीं हो पा रहा है। गुरुवार को केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में एक्यूआई 205 पर पहुंच गया। हालांकि 60 से 70 अंक तक की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन प्रदूषण में कोई गिरावट नहीं हुई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदूषण बोर्ड के अफसर लगातार प्रदूषण कम करने का दावा कर रहे हैं। इसके वावजूद कोई कोई राहत नहीं मिल रही है। - प्रदूषण के चलते लोगों को दिक्कत मौसम में बदलाव के कारण नमी बढ़ती जा रही है। प्रदूषण के चलते जहरीले कण निचली सतह पर जमे हुए हैं। जो सांस के साथ शरीर में पहुंच रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।