प्रदूषण से नहीं राहत, एक्यूआई अब भी 197 पर
Bulandsehar News - - सांस और बीपी के मरीजों की बढ़ी मुश्किलेंप्रदूषण से नहीं राहत, एक्यूआई अब भी 197 पर प्रदूषण से नहीं राहत, एक्यूआई अब भी 197 पर प्रदूषण से नहीं राहत,

ठंड के मौसम में प्रदूषण लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार के मुकाबले कुछ गिरावट के बावजूद अब भी 197 दर्ज किया गया है। इसके चलते लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल सकी। ठंड और प्रदूषण के दोहरे असर से आमजन की सांसों पर संकट बना हुआ है। खासकर सांस, दमा और बीपी के मरीजों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की तुलना में एक्यूआई में 31 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे प्रदूषण का स्तर येलो जोन में पहुंच गया है।
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह राहत अस्थायी है, क्योंकि वातावरण में अधिक नमी होने के कारण प्रदूषण के कण निचले स्तर पर ही जमे हुए हैं। इससे हवा साफ होने में दिक्कत आ रही है। सुबह और देर शाम के समय प्रदूषण का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। सर्द हवाओं के साथ प्रदूषित हवा फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रही है। प्रदूषण के चलते सांस लेने में दिक्कत, गले में खराश जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। अस्पतालों की ओपीडी में सांस और ब्लड प्रेशर से जुड़े मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखा जा रहा है। विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर रोगियों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही मास्क का प्रयोग करने और सुबह-शाम टहलने से बचने की अपील की गई है। मौसम साफ होने और हवा की गति बढ़ने के बाद ही प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



