ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरप्रदूषण और मौसम का मिजाज पड़ रहा स्वास्थ्य पर भारी

प्रदूषण और मौसम का मिजाज पड़ रहा स्वास्थ्य पर भारी

वर्तमान में प्रदूषण और मौसम का मिजाज लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है।

प्रदूषण और मौसम का मिजाज पड़ रहा स्वास्थ्य पर भारी
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरSun, 20 Jan 2019 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्तमान में प्रदूषण और मौसम का मिजाज लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। एक तरफ सुबह-शाम जहां ठंड और गलन से लोगों की मुसीबतें बढ़ी हैं। वहीं दिन का अधिकतम तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तो अधिकतम तापमान में 6 डिग्री बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम में अचानक बदलाव से लोग परेशान हैं। मौसम रोजाना करवट बदल रहा है। रविवार को सुबह और शाम को जहां लोग ठंड और गलन के कारण परेशान रहे। वहीं दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस की। मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते लोग ठंड और गर्मी का अनुमान नहीं लगा सके। 10 बजे के बाद निकली तेज धूप ने लोगों को तपा दिया। वहीं शाम ढलने के के साथ ही लोग ठंड से कांपते नजर आये। हालात यह रहे कि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 19 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जिसके चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार और मंगलवार को बारिश होने के आसार बने हुए हैं। जिससे ठंड बढ़ जाएगी। - मौसम के बदलाव से बढ़ मरीजमौसम में दिनों-दिन हो रहे परिवर्तन के कारण मरीज बढ़ते जा रहे हैं। खांसी, जुकाम, नाक बहना आदि मौसम की बीमारियों ने मरीजों को जकड़ रखा है। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की भरमार है। वहीं एलर्जी के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। विशेषज्ञ भी विशेष तौर पर सावधानी बरतनें की सलाह दे रहे हैं। - मौसम से पशु-पक्षी भी बेहालमौसम के बदलाव से पशु पक्षी भी बेहाल हैं। लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के कारण परेशानी बढ़ी है। रात के समय न्यूनतम तापमान जहां 4 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं दिन का न्यूनतम तापमान बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस तक हो गया है। जिसके चलते समस्या और बढ़ गई है।- प्रदूषण से फूल रही लोगों की सांसेंबढ़ते प्रदूषण के कारण हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गई है। हवा में घुले रसायनिक कणों के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं आंखों को भी दिक्कतें हो रही हैं। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स वेल्यू 300 के पार पहुंच गया है। यह स्तर लोगों की सेहत बिगाड़ने वाला है। विशेषज्ञों का मानना है कि एक्यूआई 150 के पार होते ही जहरीले कण हवा में मिल जाते हैं। जो सांस लेने में परेशानी करते हैं। इन दिनों जनपद को सबसे खराब प्रदूषण वाले शहरों में शामिल किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें