आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने के लिए सोमवार की सुबह 7 बजे से पोलिंग पार्टिंया रवाना होना शुरू हो जाएंगी। नई मंडी परिसर से 579 पोलिंग...

बुलंदशहर। वरिष्ठ संवाददाता
बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने के लिए सोमवार की सुबह 7 बजे से पोलिंग पार्टिंया रवाना होना शुरू हो जाएंगी। नई मंडी परिसर से 579 पोलिंग पार्टियां पुलिस बल के साथ बूथों के लिए प्रस्थान करेंगी। पोलिंग पार्टिंयां मास्क और सैनीटाइजर से लैस होकर जाएंगी। मंगलवार की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
सदर सीट पर 3 नवंबर को होने वाले मतदान की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह 7 बजे से पोलिंग पार्टियां नई मंडी परिसर से रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों को कोविड-19 के निर्देशों के अनुसार कोरोना से बचाव की सभी सामग्री उपलब्ध कराई गई है। कुल 579 बूथों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। 10 प्रतिशत पोलिंग पार्टी रिजर्व में रखी गई हैं।
3 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश
जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने 3 नवंबर को मतदान के कारण जनपद में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिले की सीमाएं भी सील रहेंगी।
बाहरी लोगों को सदर क्षेत्र छोड़ने के आदेश
जनपद में चुनाव प्रचार के लिए आए नेताओं समेत अन्य सभी बाहरी लोगों को रविवार की शाम 6 बजे तक जनपद छोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र के अंदर किसी भी बाहरी प्रचारक, नेता व्यक्तियों का अधिवास पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
