खुर्जा तिहरे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: 8 फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

खुर्जा तिहरे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: 8 फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

खुर्जा तिहरे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: 8 फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

खुर्जा नगर के सुभाष रोड पर बीते शनिवार की रात हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मामले में फरार चल रहे 8 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की टीमें इन आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।​गौरतलब है कि ​25/26 अप्रैल की रात खुर्जा नगर के सुभाष रोड पर अंधाधुंध फायरिंग हुई थी, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं, जिनमें हत्या (103-1) और साजिश (61-2) शामिल हैं, के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

एफआईआर में 10 आरोपी नामजद किए गए थे, जिनमें से 3 को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस द्वारा अन्य फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। ​एसएसपी द्वारा घोषित इनाम की सूची में 7 नामजद और 1 प्रकाश में आया आरोपी शामिल है। जिन आरोपियों पर इनाम घोषित हुआ है, उनमें ​जीतू सैनी पुत्र सुभाष सैनी, ​रवि सैनी पुत्र सुभाष सैनी, ​अनुज पुत्र हरस्वरूप सैनी, ​रिंकू पुत्र महेश चन्द सैनी, ​सौरभ उर्फ सीटूपुत्र राजकुमार सैनी, ​मनीष पुत्र राजाराम यादव, ​सोनू पुत्र राकेश सैनी और ​भारत सैनी पुत्र प्रेमचन्द शामिल हैं।कोट --अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फरार 8 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित कर दिया गया है। पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।- दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी​जल्द होगी कुर्की की कार्रवाई​तिहरे हत्याकांड के बाद से ही क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इनाम घोषित होने के बाद अब कुर्की की कार्यवाही भी अमल में लाई जा सकती है। जनपद पुलिस की स्वाट टीम और सर्विलांस सेल को भी आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने में लगाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।