बुलंदशहर: नगर पुलिस ने दो शातिर टप्पेबाजों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट
Bulandsehar News - बुलंदशहर में नगर कोतवाली पुलिस ने ठगी करने वाले दो शातिर टप्पेबाजों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग लीडर चांद मोहम्मद और मुबारिक की संपत्ति कुर्क करने का निर्णय लिया है, जो कई लोगों से ठगी कर उनके जेवरात हड़प चुके हैं।

बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने ठगी को अंजाम देने वाले दो शातिर टप्पेबाजों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा इन आरोपियों की अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि डीएम एवं अन्य अधिकारियों द्वारा अनुमोदित गैंगचार्ज के अनुसार गैंग लीडर चांद मोहम्मद निवासी फरीदाबाद (हरियाणा) और मुबारिक निवासी पलवल (हरियाणा) द्वारा टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इन लोगों द्वारा कई लोगों से सम्मोहित कर उनके जेवरात हड़प लेने की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि उक्त गिरोह का जिले में काफी आतंक है, जिसके चलते कोई भी उनके खिलाफ गवाही देने की हिम्मत नहीं कर पाता है।
ऐसे में आरोपियों के खिलाफ 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी आवश्यक है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मुकदमे की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


