Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsPolice Officer Ram Singh Suspended for Taking Bribe of One Lakh in Anupshahr
 कलंक के खिलाफ: रिश्वत वसूलने का आरोपी दरोगा निलंबित

कलंक के खिलाफ: रिश्वत वसूलने का आरोपी दरोगा निलंबित

संक्षेप: Bulandsehar News - एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अनूपशहर के दरोगा राम सिंह को एक लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया कि दरोगा ने हत्या के मामले को आत्महत्या में बदलने के लिए पैसे मांगे थे। विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।

Mon, 3 Nov 2025 08:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने एक लाख रुपए की रिश्वत वसूलने के आरोपी अनूपशहर थाने के दरोगा रामसिंह को निलंबित कर दिया है। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि बीते दिन अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोरा बांगर निवासी आरिफ पुत्र नूर मोहम्मद ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिया उर्रहमान के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी क्राइम को शिकायती पत्र दिया था, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि 14 सितंबर 2025 को उसके 32 वर्षीय भाई नसीम का शव पेड़ पर लटका मिला था। इस मामले में 16 अक्टूबर को गंगापुर चौकी के एक दरोगा ने पीड़ित को बुलाया और आत्महत्या के इस मामले को हत्या का मुकदमा बनाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरोगा ने एक लाख रुपये एडवांस भी ले लिए, किंतु अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। अब रुपये वापस मांगने पर आरोपी दरोगा फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दे रहा था। दरोगा और पीड़ित की बातचीत का आडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। एसपी क्राइम ने मामले की जांच को अनूपशहर को सौंप दी थी। सोमवार को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर दरोगा राम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच कराते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।