होली व रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया पैदल मार्च

Mar 01, 2026 11:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - होली व रमजान को लेकर प्रशासन ने किया पैदलहोली व रमजान को लेकर प्रशासन ने किया पैदलहोली व रमजान को लेकर प्रशासन ने किया पैदलहोली व रमजान को लेकर प्रशास

होली व रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया पैदल मार्च

होली पर्व व रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन ने नगर में पैदल मार्च निकाल लोगों को सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारा के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। सोमवार को नगर में सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान के निर्देशन में कोतवाली पुलिस प्रशासन ने नगर के तहसील रोड शिव चौक, मुख्य बाजार, मेहंदी बाग, बुलंदशहर बस स्टैंड तक पैदल मार्च निकाला। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि इजराइल, ईरान के हुए युद्ध को लेकर होली पर्व व रमजान को सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारा के साथ मिलकर मनाने की अपील की। पैदल मार्च का उद्देश्य है कि त्यौहारों पर असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन का दबाव बनाना है, जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें।

पुलिस के पैदल मार्च में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर राजवीर सिंह, एसएसआई केदारनाथ राय, एसआई शुभम कुमार, एसआई सविता शाक्य समेत कोतवाली के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।