Bulandsehar News: 12 दिन बाद भी लालाराम हत्याकांड का खुलासा नहीं

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव नराइच में 12 दिन पहले 45 वर्षीय लालाराम की हत्या हुई थी। पुलिस अब तक मामले में कोई ठोस नतीजा नहीं निकाल पाई है, जिससे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में चिंता पैदा हो रही है। फॉरेंसिक जांच के बावजूद अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।

Bulandsehar News: 12 दिन बाद भी लालाराम हत्याकांड का खुलासा नहीं

Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव नराइच में 12 दिन पूर्व हुई 45 वर्षीय लालाराम की हत्या के मामले में अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी हत्याकांड का खुलासा न होने से मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। बताया गया कि लालाराम का शव उसके घर के बाहर खड़ंजे के पास मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। फॉरेंसिक टीम और अन्य जांच माध्यमों से साक्ष्य जुटाए गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संभावित पहलुओं पर पड़ताल का दावा किया था, लेकिन 12 दिन बीतने के बावजूद हत्या की वजह और आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।परिजनों

को पुलिस से जल्द हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर पुलिस इस मामले का खुलासा कब तक करेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: 12 दिन बाद भी लालाराम हत्याकांड का खुलासा नहीं