पुलिस इंस्पेक्टर से ठगी, साइबर ठगों ने 82 हजार रुपये

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - पुलिस इंस्पेक्टर से ठगी, साइबर ठगों ने 82 हजार रुपये

पुलिस इंस्पेक्टर से ठगी, साइबर ठगों ने 82 हजार रुपये

जिले में डायल 112 पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर भी साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। पीड़ित इंस्पेक्टर द्वारा ठगी से पहले बैंक को सूचना देने और कार्ड ब्लॉक करने की अपील के बावजूद जालसाजों ने उनके क्रेडिट कार्ड से हजारों रुपये उड़ा लिए। साइबर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​डायल 112 में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात ऋषिपाल शर्मा का बैंक ऑफ बड़ौदा रेलवे रोड शाखा में खाता है। पीड़ित ऋषिपाल शर्मा के मुताबिक, 15 मार्च को उनके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड के कुछ ओटीपी आए। अनहोनी की आशंका होते ही उन्होंने तुरंत बैंक के टोल-फ्री नंबर और साइबर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर कार्ड ब्लॉक करने का अनुरोध किया।

​अगले दिन 16 मार्च को पीड़ित निरीक्षक व्यक्तिगत रूप से बैंक पहुंचे। वहां बैंक मैनेजर ने उन्हें चेक करने के बाद आश्वस्त किया कि रुपये निकालने का प्रयास विफल रहा है और आपका बैलेंस सुरक्षित है। आरोप है कि ​18 मार्च को पीड़ित के पास रजिस्टर्ड मेल आया, जिससे पता चला कि उनके कार्ड से अलग-अलग किस्तों में कुल छह बार ट्रांजेक्शन से फ्लिपकार्ट से शॉपिंग कर ली। कुल मिलाकर करीब 82,066 रुपये की चपत लगाई गई। बैंक की जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा पीड़ित का मोबाइल नंबर बदलकर किसी अन्य नंबर को लिंक कर ठगी को अंजाम दिया गया। थाना साइबर क्राइम प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर टीम की मदद से जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।