Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsPolice Encounter with Notorious Criminal in Bibi Nagar One Arrested
हापुड़ के शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, घायल

हापुड़ के शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, घायल

संक्षेप:

Bulandsehar News - बीबीनगर में पुलिस की हापुड़ के शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार संदिग्धों को रोका, लेकिन वे भाग गए। पुलिस ने...

Oct 15, 2025 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

बीबीनगर। पुलिस की हापुड़ के शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने घायल अवस्था में शातिर को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस से हापुड़ के शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मंगलवार रात बीबीनगर पुलिस खैरपुर नहर पर वाहन की चेकिंग कर रही थी। एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार नहीं रुके। आरोपी बाइक को तेजी से मोड़कर ग्राम खरकाली की ओर कच्चे रास्ते पर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई और वह घायल हो गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। फरार बदमाश को पकड़ने के लिए कांबिंग की जा रही है। बदमाश की पहचान इरफान पुत्र फय्याज निवासी ग्राम औरंगाबाद थाना सिंभावली जनपद हापुड़ हाल निवासी जमना नगर थाना लोहिया नगर जनपद मेरठ के रुप में हुई हैं। आरोपी को उपचार हेतु सीएचसी बीबीनगर में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस सहित बाइक बरामद हुई है। पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का अपराधी हैं। इरफान पर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में 11 मुकदमे दर्ज हैं।