गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
Bulandsehar News - नगर पुलिस ने गोकशी के आरोपी फरमान को गिरफ्तार किया, जो बाइक पर भाग रहा था। पुलिस ने उसे रोका, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी के पास से एक तमंचा और पशु कटान के उपकरण बरामद हुए। उसने 24 जनवरी को गोकशी की घटना को स्वीकार किया।
नगर पुलिस और गोकशी के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के पास से एक तमंचा और पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को खुर्जा कोतवाली पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। गांव झमका के निकट पुलिस को एक बाइक सवार संदिग्ध युवक दिखाई दिया। इसको पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक सवार युवक वापस भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को कुछ दूरी पर रोक दिया। पुलिस टीम से खुद को घिरता देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी।
बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान फरमान निवासी मोहल्ला कबूतर वाली पैठ कस्बा व थाना खुर्जा के रूप में हुई। आरोपी के पास से पशु कटान में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 24 जनवरी को खुर्जा नगर में गोकशी की घटना को अंजाम दे चुका है। आरोपी पर पूर्व में सात मुकदमे दर्ज हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


