Bulandsehar News: बुलंदशहर : पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नैचर गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
Bulandsehar News: बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग के दौरान चेन स्नैचरों से मुठभेड़ हुई। एक आरोपी को पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका साथी फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

Bulandsehar News: बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के थल इनायत चौराहे पर गुरुवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस की चेन स्नैचरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि थल इनायतपुर चौराहे पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे बाइक लेकर भागने लगे। पीछा करने पर बाइक कच्चे रास्ते पर फिसलकर गिर गई।
आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में राजा उर्फ जाविद पुत्र सरफराज उर्फ सर्फू निवासी हापुड़ के पैर में गोली लगी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक, तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर चेन स्नैचर है और उसके खिलाफ कई थानों में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

