Police Encounter Notorious Robber Rajeev Shot in Leg During Arrest बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरे को लगी गोली, घायल, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsPolice Encounter Notorious Robber Rajeev Shot in Leg During Arrest

बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरे को लगी गोली, घायल

Bulandsehar News - पुलिस मुठभेड़ में पहासू थाना क्षेत्र में शातिर लुटेरे राजीव को पैर में गोली लगी। रविवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जिसने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में राजीव घायल होकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरMon, 7 April 2025 11:01 AM
share Share
Follow Us on
बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरे को लगी गोली, घायल

पुलिस मुठभेड़ के दौरान पहासू थाना क्षेत्र में शातिर लुटेरे राजीव के पैर में गोली लगी। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि रविवार रात्रि को थाना पहासू पुलिस और स्वाट टीम मुखबिर की सूचना पर जटौला नहर पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। तभी बरौली की ओर से एक स्कूटी पर संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसको रूकने का इशारा किया गया। वह नहीं रुका और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए स्कूटी को तेजी से मोड़कर पलड़ा झाल की ओर भागने लगा। जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसको गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान राजीव जोशी निवासी मौ0 सराय झाँझन कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से पिस्टल 30 बोर, 2 खोखा व स्कूटी बरामद हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।