सर्राफ से लूट में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - सर्राफ से लूट में 25 का इनामी बदमाश गिरफ्तारसर्राफ से लूट में 25 का इनामी बदमाश गिरफ्तारसर्राफ से लूट में 25 का इनामी बदमाश गिरफ्तारसर्राफ से लूट में

सर्राफ से लूट में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान बुगरासी-बरहाना मार्ग पर सरकारी लाल फ्लैटों के तिराहे से 25 हज़ार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चेकिंग के दौरान उक्त बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम वसीम कुरैशी पुत्र रहीश कुरैशी थाना बहादुरगढ़ हापुड़ बताया। एसओ नरसेना रामकिशोर गौतम ने बताया कि फरवरी माह में भगवानपुर मार्ग पर बुगरासी के सुनार अशोक के साथ लाखों की लूट में वसीम शामिल था। जबकि अन्य लुटेरों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस ने उक्त बदमाश पर 25 हज़ार का इनाम रखा हुआ था। बदमाश को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ नरसेना रामकिशोर गौतम, कांस्टेबल रविन्द्र चौधरी, अंकुश, रवि कुमार, अर्जुन व चालक वृतपाल सिंह रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।