दुग्ध प्लांट में करोड़ों की धोखाधड़ी में फरार आरोपी अलीगढ़ से दबोचा

दुग्ध प्लांट में करोड़ों की धोखाधड़ी में फरार आरोपी अलीगढ़ से दबोचा

संक्षेप:

Bulandsehar News - दुग्ध प्लांट में करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी अलीगढ़ से दबोचादुग्ध प्लांट में करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी अलीगढ़ से दब

Dec 11, 2025 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

मधुसूदन दुग्ध उत्पादन इकाई में करोड़ों की हेराफेरी के मामले में फरार चौथे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी प्रेम कुमार अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र में अपनी बहन की ससुराल में छिपकर रह रहा था। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम द्वारा बीते कई दिनों से दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत कई स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि थाना खुर्जा देहात क्षेत्र स्थित क्रीमी फूड लि. दुग्ध उत्पादन कंपनी के मधुसूदन प्लांट में करोड़ों की हेराफेरी का मामला सामने आया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जनवरी 2025 को कंपनी के प्रबंधक लखन लाल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि दूध के कैंटर के वजन तौलने के लिए लगाए गए एक धर्मकांटा गांव धमरावली निवासी प्रेम कुमार ऑपरेटर था। 24 जनवरी को बुलंदशहर के स्याना रोड स्थित ज्योति डेयरी का कैंटर का धर्मकांटा पर वजन मापा गया। ऑपरेटर प्रेम कुमार ने कैंटर की पर्ची 25,505 किलोग्राम की बनाई। धर्मकांटा पर तैनात दूसरे ऑपरेटर ने शक होने पर कैंटर का पुन: वजन लिया तो वह 18,705 किलोग्राम आया। इससे दुग्ध प्लांट में हो रही करोड़ों की चोरी पकड़ी गई। जांच में बीते कुछ माह के दौरान ज्योति डेयरी के मालिक ओम प्रकाश सिंह और उसके पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव सुरजावली बालका द्वारा अपने टैंकर चालक भूपेंद्र सिंह एवं मधुसूदन कंपनी के धर्म कांटा ऑपरेटर प्रेम कुमार के साथ मिलकर करीब 2.25 करोड़ रुपये की चोरी किए जाने का खुलासा हुआ था। पुलिस ने तीन आरोपियों को बीते दिनों गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि चौथा आरोपी प्रेम कुमार लगातार फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, जेवर सहित कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही थी। गुरुवार को खुर्जा देहात पुलिस ने चौथे आरोपी प्रेम कुमार को अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र में उसकी बहन की ससुराल गांव दौराऊ से गिरफ्तार कर लिया। खुर्जा देहात प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी का चालान कर दिया है।