8 लाख हड़पने को किया था आढ़ती पर हमला, गिरफ्तार
संक्षेप: Bulandsehar News - लाख हड़पने को था आढ़ती पर हमला,8 लाख हड़पने को था आढ़ती पर हमला,8 लाख हड़पने को था आढ़ती पर हमला,8 लाख हड़पने को था आढ़ती पर हमला,8 लाख हड़पने को था
जहांगीराबाद पुलिस ने अमरगढ़ में करीब तीन माह पूर्व आढ़ती पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी अभी फरार है जिसे पुलिस तलाश कर रही है। जहांगीराबाद थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव मंगलपुर निवासी धर्मवीर ऊर्फ धर्मा अमरगढ़ में आढ़त दुकान करता था। करीब 3 माह पूर्व धर्मवीर ऊर्फ धर्मा घर से दुकान के लिए बाइक द्वारा जा रहा था। गांव रोसला के निकट धर्मवीर को अमरगढ़ निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी ने एक बाल अपचारी और रोहित पुत्र लक्ष्मण निवासी नरेंद्रपुर थाना नरसेना के साथ मिलकर रोक लिया और हत्या करने के इरादे से लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया।

इस घटना में आढ़ती गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक आढ़ती धर्मवीर के जयप्रकाश उर्फ जेपी पर 10 लाख रुपए की कमेटी के रुपए थे। जिसमें जयप्रकाश ने 1 लाख 70 हजार रुपए दे दिए थे। शेष बचे 8 लाख, 30 हजार रुपयों के लिए धर्मवीर लगातार दबाव बना रहा था। 8 लाख 30 हजार रुपए को बचाने के लिए जयप्रकाश ने यह षड्यंत्र रचा और अपने साथियों के साथ मिलकर धर्मवीर को रास्ते से हटाने के लिए हत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपित जयप्रकाश उर्फ जेपी को जेल भेज दिया है और उसके साथी बाल अपचारी को बाल गृह भेजा है। तीसरा साथी रोहित अभी फरार है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




