तीन शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी-आभूषण समेत असलाह और वाहन बरामद
Bulandsehar News - -सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम खैरपुर के बंबा पटरी से तीनों को दबोचा-सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम खैरपुर के बंबा पटरी से तीनों को दबोचा-सूचना के

पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना बीबीनगर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 20500 रुपये नकद, आभूषण, घरेलू सामान, कागजात, अवैध तमंचे-कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप और एक बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 16-17 जनवरी 2026 की रात सूचना के आधार पर ग्राम खैरपुर बंबा पटरी से आरोपियों को दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद थाना बीबीनगर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार शातिरों में रिजवान पुत्र जब्बार, निवासी गली नं. 8, मजिदपुरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद हापुड़, नईम पुत्र शहजान, निवासी पुरानी चुंगी, ईदगाह रोड, गली नं. 4, थाना कोतवाली नगर, जनपद हापुड़ और शेर मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी गली नं. 5, मजिदपुरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद हापुड़ हैं।
पुलिस ने इनके पास से 20,500 रुपये नकद, 02 कुंडल (पीली धातु), 01 चैन, 02 बिछिया व 02 अंगूठी (सफेद धातु), 01 कंबल, 01 एलसीडी, 01 जनरेटर इंजन का हिस्सा, 01 पासबुक, 04 पासपोर्ट साइज फोटो, 02 आधार कार्ड, 01 बोलेरो पिकअप, 01 बाइक (पैशन प्रो), 02 अवैध तमंचे मय 02 जिंदा कारतूस, 01 अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्तों ने 23 दिसंबर 2025 को बीबीनगर में एक घर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी की थी, 30 नवंबर 2025 को जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम तुमरैल में एक मंडप से जनरेटर, एलसीडी व डीवीआर चोरी करने की घटना भी इन्हीं के द्वारा कारित की गई थी। तीनों ही शातिर किस्म के हैं। नई के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



