फायरिंग में वांछित बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, घायल

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार फायरिंग में वांछित बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली,फायरिंग में वांछित बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली,फायर

फायरिंग में वांछित बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, घायल

कोतवाली के गांव धनौरा निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र धर्मपाल सिंह पर फायरिंग करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल समेत जिंदा व खोखा कारतूस, बाइक व दो मोबाइल बरामद किए हैं। सीओ सिकंदराबाद भास्कर मिश्रा ने बताया कि रविवार रात ककोड़ कोतवाली पुलिस टीम व स्वाट टीम लड़ूकी हसनपुर बम्बे के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध बिना नम्बर प्लेट की बाइक पर सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रूकने का इशारा किया। गया, नही रुकने व पुलिस टीम को देखकर बाइक को तेजी से मोड़कर धनौरा की तरफ भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया तो कुछ दूरी पर कच्चे रास्ते पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी।पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान कुलदीप पुत्र जयन्ती प्रसाद निवासी गांव धनौरा के रुप में हुई हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध पिस्टल,कारतूस, दो मोबाइल फोन व अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। कोतवाली प्रभारी सरजेश कुमार ने बताया कि बदमाश द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 15 मई को धनौरा निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू पर फायरिंग की घटना कारित की गई थी। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उक्त घटना जेल में निरुद्ध अमित जाट गैंग द्वारा सुनियोजित तरीके से अंजाम दिलाई गई थी।----------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।