
मिलावटी शराब बनाने वाले तीन शातिरों को किया गिरफ्तार
Bulandsehar News - अरनियां पुलिस और स्वाट टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो मिलावटी शराब बना रहे थे। इनमें से दो आरोपी शराब ठेके पर सेल्समैन हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से मिलावटी शराब, केमिकल, पैकिंग मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
अरनियां पुलिस और स्वाट टीम देहात ने मिलावटी शराब बनाने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी शराब ठेके पर सेल्समैन हैं, जिनके द्वारा देशी शराब के पैकेटों से शराब निकालने के बाद उसमें केमिकल मिलाकर मिलावटी शराब बनाकर पैकिंग कर अन्य शराब के ठेकों पर बेच दिया जाता है। पुलिस ने आरोपियेां के पास से मिलावटी शराब, केमिकल, पैकिंग मशीन, उपकरण और कार बरामद की है। आरोपियों का पूछताछ कर चालान कर दिया गया है। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी देहात डा.तेजवीर सिंह ने बताया कि जिले में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 7 जनवरी की रात को अरनिया पुलिस एवं स्वाट टीम देहात द्वारा चैकिंग के दौरान गांव खुरियावली मार्ग पर बंबा कैंची पुल के पास से तीन आरोपियों को दबोच लिया।
आरोपियों के पास से 9 पेटी अपमिश्रित शराब, 48 रैपर मिस इंडिया मार्का, पैकिंग मशीन, अपमिश्रित शराब बनाने के कैमिकल व उपकरण तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कौशिंद्र राघव पुत्र वीरपाल सिंह एवं श्रीकांत शर्मा पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव मानपुर(शिकारपुर) एवं धर्मेंद्र पुत्र राकेश निवासी गांव मुकेरा(सलेमपुर) के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो आरोपी श्रीकांत शर्मा व धर्मेंद्र ठेके पर सेल्समैन का काम करते है, जो रात में ठेकों में रखे फ्रूटीनुमा देशी शराब के पैकेटों में से सीरिंज के माध्यम से शराब निकाल लेते है तथा कौशिंद्र राघव के साथ मिलकर एक बर्तन में स्टोर कर लेते है। इसके बाद उसमें केमिकल मिलाकर अपमिश्रित शराब सिरिंज के माध्यम से खाली रेपर में भर देते है तथा पैकिंग मशीन की मदद से पैकिंग करके अपमिश्रित शराब को कार के अंदर भरकर अपने ठेके व अन्य शराब के ठेकों पर विक्रय कर देते है। एसपी देहात ने बताया कि तीनों आरोपियों का पूछताछ कर चालान कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




