
नव वर्ष पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 61 पर गैंगस्टर एक्ट
Bulandsehar News - -हत्या, लूट, चोरी और धोखाधड़ी में शामिल संगठित गिरोहों पर शिकंजा, 18 मुकदमे दर्ज-हत्या, लूट, चोरी और धोखाधड़ी में शामिल संगठित गिरोहों पर शिकंजा, 18 मुक
नववर्ष 2026 के मौके पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए 61 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में 1 जनवरी 2026 को 18 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, ये अभियुक्त संगठित गिरोह बनाकर हत्या, लूट, चोरी और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहे थे। इनके कृत्यों से जनपद में भय और आतंक का माहौल बना हुआ था, साथ ही अवैध तरीकों से आर्थिक व भौतिक लाभ अर्जित किया जा रहा था। गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई में हत्या के मामलों में 16, लूट में 13, चोरी में 17 और धोखाधड़ी के मामलों में 15 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि इन अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी जनपद के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना है। साथ ही अपराध से अर्जित संपत्तियों का सत्यापन कर उन्हें कुर्क कराने की प्रक्रिया भी की जाएगी, ताकि अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ी जा सके। पुलिस का दावा है कि इस कदम से आम जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। ------------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




