ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहर बस अड्डों पर नहीं दिखाई दीं सवारियां

बस अड्डों पर नहीं दिखाई दीं सवारियां

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर लोगों ने सतर्कता बरती है। नगर के रोडवेज बस अड्डे पर सोमवार को इक्का दुक्का बस ही आती जाती दिखाई...

 बस अड्डों पर नहीं दिखाई दीं सवारियां
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरMon, 27 Sep 2021 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। संवाददाता

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर लोगों ने सतर्कता बरती है। नगर के रोडवेज बस अड्डे पर सोमवार को इक्का दुक्का बस ही आती जाती दिखाई दी।

बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही रही। भारत बंद को लेकर भाकियू सहित विपक्षी दलों ने जनपद की सीमाओं पर जाम लगा दिया। जिसके चलते प्राइवेट और रोडवेज की बसों का आवागमन कम रहा। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बसों के नहीं चलने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

रोडवेज बस अड्डे से दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या अच्छी खासी होती है, लेकिन सोमवार को नजारा बदला हुआ दिखाई दिया। कुछ यात्री बसों का इंतजार करते जरूर दिखे।

दिल्ली जाने के लिए नगर के देवीपुरा निवासी अमित अपने भतीजे राजन के साथ बस अड्डे पर पहुंचे, लेकिन बस नहीं मिलने पर वापस लौट गए। उन्हें अपने भतीजे को एम्स में दिखाना था। इसके अलावा गाजियाबाद जाने के लिए घर से निकली रश्मि देवी को भी वापस लौटना पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें