अवंतिका देवी गंगा घाट पर बना पैंटून पुल हटना शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

अहार। अवंतिका देवी मंदिर के पास गंगा नदी पर स्थित पैंटून पुल को हटाने का कार्य शुरू हो गया है। पुल हटने से किसानों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब उन्हें नाव या लंबा रास्ता अपनाना होगा। गंगा दशहरा और पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है।

अवंतिका देवी गंगा घाट पर बना पैंटून पुल हटना शुरू

अहार। अहार क्षेत्र स्थित अवंतिका देवी मंदिर के समीप गंगा नदी पर जनपद बुलंदशहर और अमरोहा की सीमा को जोड़ने वाले पैंटून पुल को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुल हटने से अब दोनों जनपदों के लोगों, किसानों और श्रद्धालुओं की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। यह अस्थायी पुल प्रतिवर्ष बनाया जाता है और गंगा में संभावित बाढ़ व जलस्तर बढ़ने से पहले मई माह में हटा दिया जाता है। यह पुल दोनों जनपदों के बीच आवागमन का प्रमुख साधन माना जाता है। प्रतिदिन सैकड़ों राहगीर इसी पुल से होकर एक जनपद से दूसरे जनपद तक पहुंचते हैं। सबसे अधिक लाभ गंगा पार खेती करने वाले किसानों को मिलता है। किसान इसी पुल के माध्यम से अपने खेतों तक पहुंचते हैं तथा फसल, खाद, बीज और कृषि उपकरणों को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते हैं।

किसानों और श्रद्धालुओं की परेशानी

पुल हटाए जाने के बाद किसानों को अब नाव का सहारा लेना पड़ेगा या फिर लंबा रास्ता तय कर अनूपशहर के पक्के पुल से होकर आना-जाना करना होगा। वहीं अमरोहा जनपद से अवंतिका देवी मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Voice of UP

गंगा दशहरा और पूर्णिमा स्नान पर्व

आगामी गंगा दशहरा और पूर्णिमा स्नान पर्व को देखते हुए मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं को अब गंगा पार करने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पैंटून पुल हटने से क्षेत्र की आवाजाही पर सीधा असर पड़ेगा और लोगों का समय व खर्च दोनों बढ़ेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पैंटून पुल हटने से कौन-कौन प्रभावित होंगे?
पैंटून पुल हटने से दोनों जनपदों के लोग, किसान और श्रद्धालु प्रभावित होंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।