
पंचायत सहायकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Bulandsehar News - फोटो ---7 पंचायत सहायकों का मांगों को लेकर प्रदर्शनपंचायत सहायकों का मांगों को लेकर प्रदर्शनपंचायत सहायकों का मांगों को लेकर प्रदर्शनपंचायत सहायकों का
पंचायत सहायक यूनियन के नेतृत्व में जिले के सभी पंचायत सहायकों ने मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को बड़ी संख्या में पंचायत सहायक कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मांग की कि प्रस्तावित क्रॉप सर्वे कार्य में पंचायत सहायकों की भागीदारियों पर पुनर्विचार किया जाए। कहा की फैमिली आईडी योजना में जिले को प्रदेश में पहला स्थान दिलाने, आयुष्मान कार्ड बनाने, जन सेवा केंद्र के माध्यम से आय, जाति, मूल निवास, पेंशन आवेदन, डिजिटल दस्तावेज का कार्य पंचायत सहायकों द्वारा निरंतर किये जा रहे हैं। इसके अलावा अवकाश के दिनों में भी निर्बाध काम किया जा रहा है।
इसके बाद भी सरकार उन्हें क्रॉप सर्वे कार्य में सम्मिलित करना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि क्रॉप सर्वे में पंचायत सहायकों की भागीदारी पर पुनर्विचार किया जाए, ताकि उन पर काम का बोझ न पड़े। इसके लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर लगभग सभी ब्लॉकों के पंचायत सहायक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




